India vs England Women's 1st ODI 2019: जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान मिताली राज ने की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने मेहमान टीम के सामने रखा 203 रनों का लक्ष्य

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने मेहमान टीम के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा है. बता दें कि इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

जेमिमा रोड्रिग्ज और मिताली राज (Photo Credits: Getty Images)

India vs England Women's 1st ODI 2019: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने मेहमान टीम के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा है. बता दें कि इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने की. जेमिमा रोड्रिग्ज जहां 48 रन बनाकर आउट हुई वहीं स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुई. इस दोनों बल्लेबाजों के अलावा दीप्ति शर्मा ने (7), कप्तान मिताली राज ने (44), एच देओल ने (2), मोना मेशराम ने (0), तान्या भाटिया ने (25), झूलन गोस्वामी ने (30), एस पांडे ने (11), एकता बिष्ट ने (0), पूनम यादव ने नाबाद (0) रनों का योगदान दिया.

मेहमान टीम की तरफ से जार्जिया एल्विस, नैट शिवर, सोफी एकलेस्टोन ने क्रमशः दो-दो विकेट हासिल किए. आन्या स्रुबसोल को एक विकेट मिला. मेहमान टीम की तरफ से नैट शिवर ने तान्या भाटिया और एस पांडे को रन आउट किया. वहीं कैथरीन ब्रंट ने एकता बिष्ट को रन आउट किया.

यह भी पढ़ें- Pulwama Terror Attack: युजवेंद्र चहल का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप 2019 में अगर BCCI कहती है तो हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे

ज्ञात हो कि भारतीय महिला टीम ने अपने पिछले दौरे पर न्यूजीलैंड की महिला टीम को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराकर वनडे सीरीज जीती थी. भारत के लिए इस वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी