IND vs ENG: विराट कोहली का मजाक उड़ाने पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाई क्लास, यहां जानें पूरा मामला

बता दें कि बार्मी आर्मी ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. क्योंकि वो टोक्यो में तीरंदाजी की तैयारी कर रहे हैं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और ये पोस्ट देखते ही जाफर ने बार्मी आर्मी की क्लास लगा दी.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज होगा. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) और उनकी सेना इस समय इंग्लैंड में पूरी तैयारी के साथ हैं. इंग्लैंड के समर्थक हमेशा विराट को परेशान करते नजर आए हैं. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सपोर्टर बार्मी आर्मी (Barmy Army) ने किया.  बार्मी आर्मी ने ट्विटर हैंडल से वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के साथ विराट कोहली की एक पुरानी तस्वीर अपलोड की. फोटो में कोहली को छद्म तीरंदाज की तरह लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है. IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे पर इन खिलाड़ियों को भेज सकती है बीसीसीआई, पढ़िए पूरी लिस्ट

बता दें कि बार्मी आर्मी ने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. क्योंकि वो टोक्यो में तीरंदाजी की तैयारी कर रहे हैं. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और ये पोस्ट देखते ही जाफर ने बार्मी आर्मी की क्लास लगा दी.

उन्होंने बार्मी आर्मी के पोस्ट पर लिखा कि बार्मी आर्मी या बार में आर्मी?. जाफर ने इस पोस्ट के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से जुड़ा एक मीम भी शेयर किया. फैंस को भी उनका यह मीम काफी पसंद आया और उन्होंने भी बार्मी आर्मी के ट्विटर पर मजे लेने लगे.

बार्मी आर्मी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के समर्थकों का एक समूह है. इसे इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अनाधिकारिक रूप से 12th मैन माना जाता है.

साल 2007 से टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती. 2011 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4-0 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी. 2014 में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था और इंग्लैंड के समर्थक विराट कोहली का मजाक उड़ाए थे. तब इंग्लैंड ने पांच टेस्ट की सीरीज में भारत को 3-1 से हराया था. 2018 में भी इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से टेस्ट सीरीज में हराया था. ये सीरीज विराट कोहली के लिए महत्वपूर्ण हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड