IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले सकता हैं इंग्लैंड का ये दिग्गज गेंदबाज, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

स्टीव हार्मिसन ने बताया कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे. स्टीव हार्मिसन के इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. 39 साल की उम्र में भी वह शानदार गेंदबाजी करते हैं और बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी स्विंग गेंदों से परेशान करते रखते हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) बनाम इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 76 रनों से शिकस्त दी. लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिसन (Steve Harmison) ने जेम्स एंडरसन (James Anderson) को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं.  ENG vs IND 4th Test 2021: चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज बल्लेबाज व्यक्तिगत कारणों से हुआ बाहर

स्टीव हार्मिसन ने बताया कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे. स्टीव हार्मिसन के इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है.  39 साल की उम्र में भी वह शानदार गेंदबाजी करते हैं और बड़े से बड़े बल्लेबाज को अपनी स्विंग गेंदों से परेशान करते रखते हैं. भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने 13 विकेट चटकाए हैं और वो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

एंडरसन ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से सीरीज में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है. भारत के खिलाफ पांचवां टेस्ट एंडरसन के घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा और हार्मिसन का मानना ​​है कि इस 39 वर्षीय खिलाड़ी के लिए घरेलू दर्शकों के सामने रिटायरमेंट लेना सही फैसला होगा.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड के घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक इंटरव्यूज में कहा है कि उनका मकसद 2021 एशेज में खेलना है, जो 8 दिसंबर से शुरू होने वाली है. हार्मिसन ने कहा कि मुझे ये बताते हुए थोड़ा अजीब लग रहा है. मैं नहीं जनता कि यह क्या है लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है एंडरसन ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएंगे.

स्टीव हार्मिसन ने कहा कि मैं अगर एंडरसन की तरह सोचूं और मैं ओवल में जाता हूं और अच्छी गेंदबाजी करता हूं और लास्ट में ओल्ड ट्रैफर्ड में विराट कोहली का विकेट चटाकर क्रिकेट को अलविदा कहता हूं, तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है.

बता दें इस सीरीज का अगला मुकाबला दो सितंबर से छह सितंबर के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी