IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से भी केएल राहुल बाहर हो गए थे. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड (England) रवाना हो गई है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं, लेकिन दौरा शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. उसका एक दिग्गज खिलाड़ी बाहर हो गया है. इंग्लैंड दौरे से दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं.

केएल राहुल अब अपना विदेश में इलाज कराएंगे. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, 'यह सही है, बोर्ड उनकी फिटनेस पर काम कर रहा है और वह जल्द ही जर्मनी जाएंगे.' राहुल के इस महीने के अंत या जुलाई में जर्मनी जाने की संभावना है. ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. उनके पास अनुभव भी बहुत है, जो टीम इंडिया के काम आ सकता है. केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए 43 टेस्ट मैचों में 2547 रन बनाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से भी केएल राहुल बाहर हो गए थे. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है.

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स