IND vs ENG Test Series 2024: टीम इंडिया और इंग्लैंड बीच 25 जनवरी से शुरू हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें इस सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी
पहले 2 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. ध्रुव जुरेल की टीम इंडिया में एंट्री हुई हैं. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया हैं.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली गई. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को अपनी अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेलनी है. ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से होने वाली हैं. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.
फिलहाल इंग्लैंड की टीम आबुधाबी में तैयारी में जुटी है, जो जल्द ही भारत आ जाएगी. ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी 20 जनवरी तक हैदराबाद पहुंच जाएंगे. IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया और इंग्लैंड बीच 25 जनवरी से शुरू होगा टेस्ट सीरीज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे मैच; इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले
जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.
भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड ने जीते हैं 14 टेस्ट
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 131 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 51 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया ने 30 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. आकंड़ो को देखते हुए ये कहा जा सकता हैं कि इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. वहीं, भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड ने 64 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 14 टेस्ट मैच में जीत हासिल की है और 22 में हार का सामना करना पड़ा है. इनके अलावा 28 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.
ध्रुव जुरेल को पहली बार मिला मौका
22 साल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेलते हैं. ध्रुव जुरेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 मुकाबले खेले हैं. इसकी 19 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 46.47 की औसत के साथ 790 रन बनाए हैं. इस दौरान ध्रुव जुरेल के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में 3 खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका
इंग्लैंड ने शोएब बशीर, टॉम हार्टले और गस एटकिंसन के रूप में 3 खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह दी है. दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने 6 फर्स्ट क्लास मैचों में 67.00 की गेंदबाजी औसत से 10 विकेट लिए हैं. टॉम हार्टी ने अब तक खेले 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 36.57 की औसत से 40 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, 25 साल के गस एटकिंगसन ने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 16.64 की औसत से 45 विकेट लिए हैं.
25 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
आगामी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से 6 फरवरी तक विशाखापट्टनम में होगा. वहीं, तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से 19 फरवरी तक राजकोट में खेला जाएगा. इसके बाद चौथे टेस्ट मैच का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक रांची में होगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से 11 मार्च तक खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने शुरुआती 2 टेस्ट के लिए घोषित की टीम
पहले 2 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय में युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. ध्रुव जुरेल की टीम इंडिया में एंट्री हुई हैं. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया हैं.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान.
ऐसी है इंग्लैंड की टीम
भारत दौरे की इंग्लैंड की टीम में जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन और मार्क वुड के रूप में 4 प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. एशेज सीरीज 2023 से बाहर किए जाने वाले बेन फॉक्स को भी टीम में वापस बुला लिया गया है.
इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन और मार्क वुड.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

