क्रिकेट

IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, आखिरी टेस्ट के लिए जल्द रवाना होगा ये धुरंधर गेंदबाज

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, आखिरी टेस्ट के लिए जल्द रवाना होगा ये धुरंधर गेंदबाज
टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मुंबई: इंग्लैंड दौरे (England Tour) के लिए टीम इंडिया (Team India) के मुख्य खिलाड़ी लंदन (London) पहुंच चुके हैं. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम (Birmingham) में एकमात्र टेस्ट खेला जाना है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहुंचते ही सबको चौकाते हुए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. टीम इंडिया ने शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. IND vs ENG Test Series: पांचवें टेस्ट में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम के साथ नहीं गए थे. फ़िलहाल आर अश्विन भारत में ही हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक आर अश्विन पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और वे जल्द ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं. अश्विन अगले 24 घंटों में इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते है.

टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. अश्विन ने भारत के लिए अभी तक कुल 86 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान अश्विन कुल 442 विकेट चटकाए हैं. अश्विन टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. उनके नाम टेस्ट में 2931 रन दर्ज हैं.

बर्मिंघम टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने 6 तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को ही जगह मिल पाएगी. बतौर ऑलराउंडर आर अश्विन भी टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).