IND vs ENG Test Series 2024: आगामी टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने के करीब रवींद्र जडेजा, इस खास क्लब में बना लेंगे अपनी जगह

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए काफी खास रहने वाली है. इस सीरीज के दौरान रवींद्र जडेजा एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं. एक ऐसा क्लब जिसमें अभी तक केवल 6 भारतीय खिलाड़ी ही अपनी जगह बना सके हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अगली सीरीज के लिए कमर कस ली हैं. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए 25 जनवरी से इंग्लैंड (England) से टकराएगी. इससे पहले टीम इंडिया आज से हैदराबाद (Hyderabad) में इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू कर दी हैं. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. Virender Sehwag On Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया खास पोस्ट, फैंस ने भी किया रिएक्ट

ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.

इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से भारतीय टीम को काफी उम्मीद होगी. रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन कमाल का रहा है. इस सीरीज में रवींद्र जडेजा कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए काफी खास रहने वाली है. इस सीरीज के दौरान रवींद्र जडेजा एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं. एक ऐसा क्लब जिसमें अभी तक केवल 6 भारतीय खिलाड़ी ही अपनी जगह बना सके हैं.

इतिहास रचने के करीब रवींद्र जडेजा

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा दो विकेट चटका लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 550 विकेट पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले रवींद्र जडेजा 7वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. अभी तक ये अनोखा कारनामा सिर्फ अनिल कुंबले, कपिल देव, जहीर खान, हरभजन सिंह, आर अश्विन और जवलनाथ श्रीनथ ही कर सके हैं.

रवींद्र जडेजा का इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 68 टेस्ट, 197 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अभी तक रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में 275 विकेट, वनडे में 220 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 53 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भी रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने 16 टेस्ट मैचों में 51 विकेट अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया ने अभी तक सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए ही स्क्वॉड का ऐलान किया है. इन दोनों मैचों के लिए रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट