Virender Sehwag On Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया खास पोस्ट, फैंस ने भी किया रिएक्ट
इस वक्त देश की कई बड़ी शख्सियतें अयोध्या में मौजूद हैं. यह बड़ी हस्तियां अयोध्या में बने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आई हैं. मंदिर प्रांगण में राजनीति, कला और साइंस सहित लगभग हर क्षेत्र के चर्चित लोग नजर आ रहे हैं. इन सब के बीच क्रिकेट जगत के कई चेहरे भी यहां दिखाई दे रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले समेत कई क्रिकेटर्स भी अयोध्या पहुंच गए हैं.
इस वक्त देश की कई बड़ी शख्सियतें अयोध्या में मौजूद हैं. यह बड़ी हस्तियां अयोध्या में बने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आई हैं. मंदिर प्रांगण में राजनीति, कला और साइंस सहित लगभग हर क्षेत्र के चर्चित लोग नजर आ रहे हैं. इन सब के बीच क्रिकेट जगत के कई चेहरे भी यहां दिखाई दे रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले समेत कई क्रिकेटर्स भी अयोध्या पहुंच गए हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राम मंदिर को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस पोस्ट पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. सहवाग ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि सोमवार का बेसब्री से इंतजार है. सहवाग ने लिखा, ''संभवत: यह पहला रविवार है, जब सब सोमवार का इतनी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. श्री राम, जय राम, जय जय राम.'' वीरेंद्र सहवाग के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने लाइक किया है.
Probably the first Sunday, jab Monday ka itni Besabri se intezaar ho raha hai.
Shree Ram Jai Ram Jai Jai Ram
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

