Ind vs Eng Test Series 2021: टेस्ट सीरीज हारने के बाद Joe Root का छलका दर्द, कहा- पहला मैच सकारात्मक था, बाकी में हम भारत की बराबरी नहीं कर पाए

भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा कि उनकी टीम के लिए चेन्नई मे खेला गया पहला मुकाबला सकारात्मक था क्योंकि उसने बड़े अंतर से मेजबानों को उस मैच में हराया था लेकिन शेष तीन मैचों में उनकी टीम भारत के बराबरी नहीं कर सका.

जो रुट (Photo Credits: Instagram/root66)

Ind vs Eng Test Series 2021: भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा कि उनकी टीम के लिए चेन्नई मे खेला गया पहला मुकाबला सकारात्मक था क्योंकि उसने बड़े अंतर से मेजबानों को उस मैच में हराया था लेकिन शेष तीन मैचों में उनकी टीम भारत के बराबरी नहीं कर सका. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक पारी और 25 रनों की जीत के साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा और यह मुकाबला 18-22 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.

इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी. इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी. अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: भारत ने इंग्लैंड को दी शिकस्त, ऐतिहासिक जीत में ये रहे 5 बड़े कारण

मैच के बाद रूट ने कहा, "पहला गेम हमारे लिए पॉजिटिव था लेकिन शेष तीना में हम भारत की बराबरी नहीं कर सके. हम सीखते रहेंगे और इस सीरीज से हासिल अनुभवों को अपने खेल में उतारने का प्रयास करेंगे." रूट ने कहा कि कुछ खास क्षेत्र हैं जहां भारत उनकी टीम से बेहतर साबित हुआ. रूट ने कहा, "कुछ खास क्षेत्र हैं जहां भारतीय टीम हमसे बेहतर साबित हुई. वॉशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत ने उस समय शानदार पारियां खेलीं जब मैच हमारी पकड़ मे था. और तो और हम उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके."

रूट ने टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारत को बधाई और शुभकामनाएं दीं. रूट ने कहा, "भारत आपको बधाई और शुभकामनाएं. भारत में हमारी यह सीरीज शानदार रही और हमने यहां के सत्कार का भरपूर लुत्फ लिया है. हमें इस सीरीज के लिए यहां आकर वाकई अच्छा लगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल