Ind vs Eng T20 Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ ये 3 भारतीय बल्लेबाज T20 क्रिकेट में मचाएंगे तहलका, देखें लिस्ट
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. मेहमान टीम के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है.
Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. मेहमान टीम के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चूका है. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने एक तगड़ी टीम का ऐलान किया है. ऐसे में बात करें इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में कौन से तीन भारतीय बल्लेबाज रनों का अंबार लगा सकते हैं तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
रोहित शर्मा (Rohit Sharma):
'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जमकर चल रहा है. शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अबतक एक शतक और एक अर्धशतक के बदौलत छह पारियों में 296 रन बना चूके हैं. शर्मा के इस प्रचंड फॉर्म को देखते हुए ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ T20 प्रारूप में भी जमकर रन बनाएंगे.
बता दें कि रोहित शर्मा ने देश के लिए अबतक 108 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 100 पारियों में 32.6 की एवरेज से 2773 रन बनाए हैं. T20 प्रारूप में उनके नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है.
केएल राहुल (KL Rahul):
होनहार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों सीमित ओवरों के क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अगर उन्हें शर्मा के साथ पारी की शुरुवात करने का मौका मिलता है तो वह इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगा सकते हैं.
बता दें कि केएल राहुल ने देश के लिए अबतक 45 T20 इंटर नेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 41 पारियों में 44.0 की एवरेज से 1542 रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है.
विराट कोहली (Virat Kohli):
भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला T20 प्रारूप में चल तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों की खैर नहीं. बता दें कि कोहली इंग्लैंड के जारी टेस्ट सीरीज में भी उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ कई आतिशी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाएंगे.
बता दें की विराट कोहली ने देश के लिए अबतक 85 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 79 पारियों में 50.5 की एवरेज से 2928 रन बनाए हैं. T20 फॉर्मेट में उन्होंने अबतक 25 अर्धशतक लगाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

