Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत के खिलाफ T20 सीरीज का हिस्सा होंगे Jofra Archer? कोच क्रिस सिल्वरवुड की आई प्रतिक्रिया

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच पांच मैचों की T20 श्रृंखला खेली जाएगी. T20 श्रृंखला के सभी मैच अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/jofraarcher)

Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के सफल समापन के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच पांच मैचों की T20 श्रृंखला खेली जाएगी. T20 श्रृंखला के सभी मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जाएंगे. T20 सीरीज से पहले मेहमान टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) ने टीम के अहम खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के इंजरी के बारे में बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

क्रिस सिल्वरवुड ने जोफ्रा आर्चर की इंजरी के बारे में बात करते हुए बताया है कि आर्चर की कोहनी में सूजन आ गई है और मेडिकल टीम उनपर नजर बनाए हुए है. निश्चित तौर पर हम उनकी फिटनेस को मॉनिटर करते रहेंगे. मेडिकल स्टाफ ये सोच रहा है कि आर्चर की इंजरी को लंबे समय तक कैसे मैनेज किया जाए. उन्होंने सीमित ओवरों की टीम के साथ आज ट्रेनिंग की है. हम उनकी फिटनेस पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच T20 क्रिकेट में यह खास रिकॉर्ड बनाने की मची होड़

बता दें कि जोफ्रा आर्चर अपनी इसी इंजरी की वजह से भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. आर्चर को इस इंजरी की समस्या सबसे पहले साल 2020 में हुई थी. बताया जा रहा है कि आर्चर को दूसरे टेस्ट मैच से ही दिक्कत होनी शुरू हो गई थी. इसके बावजूद वह तीसरे टेस्ट मैच में शिरकत करने के लिए मैदान में उतरे, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उनकी कोहनी की सूजन और बढ़ गई. जिसके बाद उन्हें चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड