IND vs ENG: मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा जड़ेंगे स्पेशल सेंचुरी, इन धुरंधरों की लिस्ट में दर्ज करवा लेंगे अपना नाम
ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मैच काफी खास होने वाला है क्योंकि बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ वह एक खास क्लब का भी हिस्सा बन जायेंगे.
मुंबई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) में टीम इंडिया (Team India) ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया हैं. लगातार पांच मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 का छठा मुकाबला इंग्लैंड (England) के खिलाफ 29 अक्टूबर लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेलेगी. टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप में अब तक सफर शानदार रहा है.
टीम इंडिया ने लखनऊ में अभी तक एक ही वनडे मैच खेला है और उसे यहां हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो इंग्लैंड को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. टीम इंडिया का अगर लखनऊ में रिकॉर्ड को देखें तो वह कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला मैच मार्च 2020 में खेलना था. लेकिन यह मुकाबला रद्द हो गया था. यह मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना था. AUS vs NZ, World Cup 2023 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 389 रनों का विशाल लक्ष्य, ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर ने खेली आतिशी पारी
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया उसकी तारीफ हर तरफ देखने को मिल रही है और इसका सबसे बड़ा श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को भी दिया जा रहा है. वर्ल्ड कप में अब टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ रविवार यानी 29 अक्टूबर को लखनऊ के मैदान पर खेलना है और इसमें रोहित शर्मा मैदान पर उतरने के साथ अपना एक स्पेशल सेंचुरी भी पूरी कर लेंगे.
बतौर भारतीय कप्तान 100वां मैच खेलेंगे रोहित शर्मा
बता दें कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित शर्मा को तीनों ही फॉरमेट में टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया. अभी तक रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा जब मैदान पर खेलने उतरेंगे तो बतौर भारतीय कप्तान यह रोहित शर्मा का 100वां मुकाबला होगा और इसी के साथ वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन जायेंगे.
टीम इंडिया के लिए अभी तक सभी फॉरमेट में मिलाकर सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज हैं. एमएस धोनी ने 332 मैचों में टीम का नेतृत्व किया और उसमें से 178 में जीत दिलाई है. वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ का नाम दर्ज है.
अब तक ऐसा रहा रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड देखा जाए तो अब तक 99 मैचों में नेतृत्व करते हुए उन्होंने 73 में जीत दिलाई है, जबकि महज 23 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 73.73 रहा है जो रोहित शर्मा से इस लिस्ट आगे सभी कप्तानों से कहीं बेहतर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

