IND vs ENG, ICC CWC 2019: रोहित शर्मा ने जड़ा विश्व कप का तीसरा शतक, दूसरे ओवर में मिला था जीवनदान
विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी रही. केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए पारी को संभाला.आज के मैच रोहित ने अपने करियर का 25 वां शतक भी जड़ा.
विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी रही. केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार खेल दिखाते हुए पारी को संभाला. 66 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली भी लियम प्लंकेट के शिकार बने. रोहित ने ऋषभ पन्त के साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाया. आज के मैच रोहित ने अपने करियर का 25 वां शतक भी जड़ा.
रोहित शर्मा ने आज 105 गेदों का सामना करते हुए 15 चौक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. रोहित ने अपनी पारी में कई शानदार शॉट्स खेले. उन्होंने शुरुआत तो काफी स्लो की मगर बाद में अपना गेयर बदला और लाजवाब बल्लेबाजी की. बता दें कि रोहित को पारी की शुरुआत में जीवनदान में मिला था. जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जो रूट ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था.
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 111 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. साथ ही बेन स्टोक्स ने भी ताबड़तोड़ 79 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. साथ ही कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को भी 1-1 सफलता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

