IND vs ENG, ICC CWC 2019: आज के मैच में मोहम्मद शमी ने हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान

विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 338 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. आज के मैच में उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी हासिल किया.मोहम्मद शमी ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज है जिन्होंने लगातार 3 मैचों में 4 या 4 से ज्यादा विकेट झटके हैं.

मोहम्मद शमी (Photo Credits: Getty Images)

विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत (India) को 338 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 109 गेंदों पर सबसे ज्यादा 111 रन बनाए. उनके अलावा बेन स्टोक्स ने भी 54 गेंदों पर 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारत की ओर से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. आज के मैच में उन्होंने एक बड़ा  कीर्तिमान भी हासिल किया.

मोहम्मद शमी ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज है जिन्होंने लगातार 3 मैचों में 4 या 4 से ज्यादा विकेट झटके हैं. बता दें कि उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध 40 रन देकर 4 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे. इससे पहले साल 1988 में नरेंद्र हिरवानी ने ये कीर्तिमान हासिल किया था. वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो सिर्फ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने लगातार 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG, CWC 2019: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 338 रनों का बड़ा लक्ष्य

आपको बता दें कि भारतीय टीम 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है. केएल राहुल के रूप में  भारत ने अपना पहला विकेट भी गंवा दिया है. राहुल बिना खाता खोले ही क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए. इस वक्त  क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद है. 10 ओवर्स तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन था.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I 2026 Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\