क्रिकेट

India vs England, ICC CWC 2019: हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के ब्रोमांस को आप मिस नहीं कर सकते, देखें वीडियो

विश्व कप 2019 के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. 24 ओवर्स तक इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन था.मैच से पहले मैदान पर टीम हडल के दौरान भारत के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केदार जाधव का ब्रोमांस देखने को मिला.

India vs England, ICC CWC 2019: हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के ब्रोमांस को आप मिस नहीं कर सकते, देखें वीडियो
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के ब्रोमांस का वीडियो हुआ वायरल (Photo Credits: Twitter)

विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के 38वें मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. 24 ओवर्स तक इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन था. मैच से पहले मैदान पर टीम हडल के दौरान भारत(India) के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) का ब्रोमांस देखने को मिला. दोनों के ब्रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि के एल राहुल हार्दिक पांड्या और केदार जाधव के बीच में खड़े हैं. हार्दिक और केदार एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG, ICC CWC 2019: केविन पीटरसन ने की इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत को आज के मैच में पहली सफलता दिलाई. उन्होंने जेसन रॉय को 66 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेजा. जेसन रॉय के विकेट में रविन्द्र जड़ेजा ने भी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर रॉय को पवेलियन की राह दिखाई. इस समय क्रीज़ पर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो मौजूद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).