IND vs ENG 5th Test Day 2 Scorecard, Inning Break: इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमटी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4-4 विकेट, भारत पर हासिल की 23 रनों की बढ़त, यहां देखें दूसरी पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 51.2 ओवर में 247 रन बनाए, जिससे उसे भारत पर 23 रन की अहम बढ़त मिल गई. इससे पहले भारत अपनी पहली पारी में 224 रन पर सिमट गया था. इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली ने सबसे अधिक 64 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे.

टीम इंडिया(Photo Credits: X/ @BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का तीसरा सत्र रोमांचक रहा. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 51.2 ओवर में 247 रन बनाए, जिससे उसे भारत पर 23 रन की अहम बढ़त मिल गई. इससे पहले भारत अपनी पहली पारी में 224 रन पर सिमट गया था. इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली ने सबसे अधिक 64 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. बेन डकेट ने भी 43 रन (38 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) का शानदार योगदान दिया. कप्तान ओली पोप ने 22, जो रूट ने 29 और हैरी ब्रुक ने 53 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को मज़बूती मिली. इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही और पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई. इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 215 रन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 3-3 विकेट, भारत अभी 9 रनों से आगे, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

भारत की गेंदबाजी में सबसे सफल मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने 16.2 ओवर में 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए. खास बात यह रही कि सिराज ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट निकालकर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 16 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए. दोनों तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड की मिडिल और निचली क्रम को तहस-नहस कर दिया. अक्षदीप को एक विकेट मिला. रवींद्र जडेजा को इस पारी में कोई विकेट नहीं मिला. यह मैच फिलहाल बहुत रोमांचक स्थिति में है. तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को जल्दी विकेट निकालकर इंग्लैंड को कम से कम बढ़त पर रोकना था, मगर मेजबान टीम ने 23 रन की बढ़त बना ली.

भारत की पहली पारी

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही सत्र में युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इसके बाद राहुल (14), गिल (21), और साईं सुधर्शन (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान शुभमन गिल रन आउट हो गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. मिडिल ऑर्डर में करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की संयमित पारी खेली. उन्होंने 109 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से यह स्कोर बनाया. हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका. रविंद्र जडेजा (9), ध्रुव जुरेल (19), और वॉशिंगटन सुंदर (26) भी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके.

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी की बात करें तो गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 21.4 ओवर में 8 मेडन के साथ सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं जोश टंग ने भी 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि क्रिस वोक्स को 1 सफलता मिली. इंग्लैंड ने इस पारी में गेंदबाज़ी के दौरान बेहतरीन लाइन-लेंथ और अनुशासन का प्रदर्शन किया. भारत की पारी 69.4 ओवर में 224 रन पर सिमटी. पारी के दौरान 38 रन अतिरिक्त के रूप में आए, जिनमें 16 वाइड, 4 नो बॉल, 12 बाई और 6 लेग बाई शामिल थे. इंग्लैंड के लिए यह गेंदबाज़ी प्रदर्शन सीरीज़ में अब तक का सबसे कसा हुआ रहा, जिससे उन्हें निर्णायक टेस्ट में शुरुआती बढ़त मिल गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\