क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Day 3 Scorecard, Tea Break: टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर बनाए 304 रन, यशस्वी जयसवाल का शतक, गस एटकिंसन ने चटकाए 3 विकेट, इंग्लैंड पर बनाए 281 रन की बढ़त

तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 281 रन की हो चुकी है, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अब भारत की निगाहें अपनी बढ़त को 350 के पार पहुंचाने पर होंगी ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके

IND vs ENG 5th Test Day 3 Scorecard, Tea Break: टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर बनाए 304 रन, यशस्वी जयसवाल का शतक, गस एटकिंसन ने चटकाए 3 विकेट, इंग्लैंड पर बनाए 281 रन की बढ़त
टीम इंडिया( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. जिसके तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 281 रन की हो चुकी है, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अब भारत की निगाहें अपनी बढ़त को 350 के पार पहुंचाने पर होंगी ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके. शुभमन गिल, विराट कोहली समेत इन भारतीय कप्तानों ने एक टेस्ट सीरीज़ में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और शानदार 118 रन बनाए. उन्होंने 164 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, टीम इंडिया के लिए बतौर नाइटवॉचमैन आए अक्षदीप ने भी 66 रनों की अहम पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए जबकि केएल राहुल (7) और साई सुदर्शन (11) भी सस्ते में पवेलियन लौटे। करुण नायर ने 17 रन का योगदान दिया. फिलहाल रवींद्र जडेजा 26* और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 25* रन बनाकर क्रीज पर हैं. इंग्लैंड की ओर से गस एटकिन्सन ने 3 विकेट झटके हैं, जबकि जोश टंग को 2 और जेमी ओवरटन को 1 सफलता मिली.

इंग्लैंड की पहली पारी

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 51.2 ओवर में 247 रन बनाए, जिससे उसे भारत पर 23 रन की अहम बढ़त मिल गई. इससे पहले भारत अपनी पहली पारी में 224 रन पर सिमट गया था. इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली ने सबसे अधिक 64 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. बेन डकेट ने भी 43 रन (38 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) का शानदार योगदान दिया. कप्तान ओली पोप ने 22, जो रूट ने 29 और हैरी ब्रुक ने 53 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड को मज़बूती मिली. इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही और पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई.

 भारत की गेंदबाजी में सबसे सफल मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने 16.2 ओवर में 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए. खास बात यह रही कि सिराज ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट निकालकर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 16 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए. दोनों तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड की मिडिल और निचली क्रम को तहस-नहस कर दिया. अक्षदीप को एक विकेट मिला. रवींद्र जडेजा को इस पारी में कोई विकेट नहीं मिला. यह मैच फिलहाल बहुत रोमांचक स्थिति में है. तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को जल्दी विकेट निकालकर इंग्लैंड को कम से कम बढ़त पर रोकना था, मगर मेजबान टीम ने 23 रन की बढ़त बना ली.
भारत की पहली पारी
भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही सत्र में युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इसके बाद राहुल (14), गिल (21), और साईं सुधर्शन (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान शुभमन गिल रन आउट हो गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. मिडिल ऑर्डर में करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की संयमित पारी खेली. उन्होंने 109 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से यह स्कोर बनाया. हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका. रविंद्र जडेजा (9), ध्रुव जुरेल (19), और वॉशिंगटन सुंदर (26) भी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके.

 इंग्लैंड की गेंदबाज़ी की बात करें तो गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 21.4 ओवर में 8 मेडन के साथ सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं जोश टंग ने भी 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि क्रिस वोक्स को 1 सफलता मिली. इंग्लैंड ने इस पारी में गेंदबाज़ी के दौरान बेहतरीन लाइन-लेंथ और अनुशासन का प्रदर्शन किया. भारत की पारी 69.4 ओवर में 224 रन पर सिमटी. पारी के दौरान 38 रन अतिरिक्त के रूप में आए, जिनमें 16 वाइड, 4 नो बॉल, 12 बाई और 6 लेग बाई शामिल थे. इंग्लैंड के लिए यह गेंदबाज़ी प्रदर्शन सीरीज़ में अब तक का सबसे कसा हुआ रहा, जिससे उन्हें निर्णायक टेस्ट में शुरुआती बढ़त मिल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).