Ind vs Eng 4th Test Day 1: बीच मैदान में भिड़ें Ben Stokes और Virat Kohli, मैदानी अंपायरों ने सुलझाया मामला, देखें वीडियो

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में मेहमान टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान में उलझते हुए देखा गया. दरअसल भारत के लिए 13वां ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज डाल रहे थे.

अहमदाबाद में भिड़े बेन स्टोक्स और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में मेहमान टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मैदान में उलझते हुए देखा गया. दरअसल भारत के लिए 13वां ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) डाल रहे थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज ने मेहमान टीम के कप्तान जो रूट (5) को एलबीडबल्यू करते हुए चलता किया. जिसके बाद कप्तान विराट कोहली का जोश सातवें आसमान पर था.

सिराज के ओवर की समाप्ति के बाद ड्रिंक का ऐलान हुआ. ड्रिंक के दौरान ही स्टोक्स और कोहली आपस में भीड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोक इतनी तेज थी कि मैदानी अंपायरों को बीच में आकर मामला शांत करवाना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली का धमाका, मैदान में उतरते ही धोनी के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी की

फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं. टीम के लिए उपकप्तान बेन स्टोक्स 40 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 24 और जॉनी बेयरस्टो 64 गेंद में छह चौके की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद हैं.

टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी जैक क्रॉउली 30 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, डॉम सिबली आठ गेंद में दो और कप्तान जो रूट नौ गेंद में एक चौका की मदद से पांच हैं. भारत के लिए अबतक अक्षर पटेल ने जहां दो विकेट चटकाए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज ने एक सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\