Ind vs Eng 4th Test Day 1: चौथे टेस्ट मैच में भी अक्षर पटेल और अश्विन के सामने बेबस नजर आए इंग्लिश खिलाड़ी, पूरी टीम 205 रनों पर हुई ऑल आउट

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड 205 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए पहली पारी में उपकप्तान बेन स्टोक्स ने 55 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय खेली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड 205 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए पहली पारी में उपकप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 55 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय खेली. स्टोक्स ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 121 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए.

बेन स्टोक्स के अलावा टीम के लिए जैक क्रॉउली ने 30 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, डॉम सिबली ने आठ गेंद में दो, जॉनी बेयरस्टो ने 67 गेंद में छह चौके की मदद से 28, कप्तान जो रूट ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से पांच, ओली पोप ने 87 गेंद में दो चौके की मदद से 29, डैन लॉरेंस ने 74 गेंद में आठ चौके की मदद से 46, विकेटकीपर खिलाड़ी बेन फॉक्स ने 12 गेंद में एक, डोम बेस ने 16 गेंद में तीन, जैक लीच ने 17 गेंद में एक चौका की मदद से सात और जेम्स एंडरसन ने 15 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 10 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test Day 1: पंत ने पढ़ा जैक क्राउली का दिमाग, अगली ही गेंद पर बल्लेबाज हुआ आउट, देखें पूरे मामले का दिलचस्प वीडियो

भारत के लिए पहली पारी में 27 वर्षीय स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने एक बार फिर उम्दा गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. पटेल ने सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली, डॉम सिबली, डैन लॉरेंस और डोम बेस को अपना शिकार बनाया. पटेल के अलावा टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन, मोहम्मद सिराज ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स