IND vs ENG 4th Test 2025 Day 5 Live Streaming: चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की वापसी, इंग्लैंड को विकेट की तलाश, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें आखिरी दिन का खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड चौथे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.

केएल राहुल और शुभमन गिल( Photo Credit: X/@BCCI)

Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर(Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड(Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. जिसके चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 63 ओवर में दो विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 87 रन और शुभमन गिल 78 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है. दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही, जब बिना कोई रन बनाए दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद राहुल और गिल ने पारी को संभालते हुए शानदार शतकीय साझेदारी की. चौथे दिन का खेल खत्म, एक बार फिर टीम के लिए संकटमोचक बने केएल राहुल और शुभमन गिल; यहां देखें स्कोरकार्ड

इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 157.1 ओवर में 669 रन पर सिमटी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 150 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों की शानदार पारियां खेलीं. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए, जबकि बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली. इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 311 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी.

टीम इंडिया की पहली पारी में साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों का योगदान दिया. भारत की पूरी पारी 114.1 ओवर में 358 रन पर सिमटी. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने पांच और जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट झटके. अब मैच का पांचवां दिन बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां भारत की उम्मीदें राहुल और गिल पर टिकी होंगी.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट 2025 मैच के आखिरी दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा? 
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर(Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा हैं. जिसके 5वें दिन का खेल 27 जुलाई(रविवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड चौथे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट 2025 मैच के आखिरी दिन का खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी.
Share Now

Tags

Anderson–Tendulkar Trophy BCCI ECB ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India England vs India Live Telecast IND vs ENG IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Live Streaming IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG 4th Test 2025 IND vs ENG 4th Test 2025 Live Streaming IND vs ENG 4th Test 2025 Preview IND vs ENG Head to Head IND vs ENG Head to Head Records IND vs ENG Key Players IND vs ENG Key Players To Watch Out IND vs ENG live streaming IND vs ENG Mini Battle IND vs ENG Preview India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles Team India tendulkar-anderson trophy Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Live Telecast इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड बनाम भारत चौथे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण इंग्लैंड बनाम भारत लाइव प्रसारण इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईसीबी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टीम इंडिया तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी बीसीसीआई भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\