Ind vs Eng 4th T20I 2021: इयोन मोर्गन ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा रोमांचक मुकाबला आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है.

विराट कोहली और इयोन मोर्गन (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 4th T20I Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का चौथा रोमांचक मुकाबला आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है. इस T20 श्रृंखला में इंग्लैंड की अगुवाई जहां अनुभवी  बल्लेबाज इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं. वहीं मेजबान टीम की कमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में है.

बात करें इस T20 श्रृंखला के बारे में तो मेहमान टीम इंग्लैंड फिलहाल इसमें 2-1 से आगे चल रही है. पहले T20 मैच में इंग्लैंड ने जहां भारत को आठ विकेट से हराया. वहीं टीम इंडिया ने दूसरे मैच में पलटवार करते हुए मेहमान टीम को सात विकेट से शिकस्त दी, लेकिन तीसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करते हुए भारत को आठ से मात दी.

यह भी पढ़ें- ICC ने विश्व के कई स्टार क्रिकेटरों को बनाया सुपरहीरो, इस अवतार में दिखे भारतीय कप्तान विराट कोहली

बता दें कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीम अबतक 17 बार आमने सामने हुई है. इसमें इंग्लैंड ने भारत को जहां नौ बार शिकस्त दी है, वहीं मेजबान टीम भारत ने इंग्लैंड को आठ बार हराया है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला 19 सितंबर साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 18 रन से शिकस्त दी थी.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और राहुल चाहर.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th T20I Match 2021: 'करो या मरो' मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने की मैदान में गहन मंत्रणा, BCCI ने ट्वीट कर लिखा...

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies 2nd ODI Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक; देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड