Ind vs Eng 3rd Test 2021: मोटेरा में नहीं टीम इंडिया की राह आसान, मैच से पहले देखें James Anderson की कहर बरपाती गेंद

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित मैदान सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में खेला जाएगा. आगे के दोनों मैचों के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और तीसरे टेस्ट मैच के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं.

जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित मैदान सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. आगे के दोनों मैचों के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और तीसरे टेस्ट मैच के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. इसी बीच आईसीसी (ICC) ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में वह नवनिर्मित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें दोनों टीमें फिलहाल चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में एक एक से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में जहां 227 रनों से हराया था, वहीं टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार करते हुए 317 रनों से शिकस्त दी. टीम के लिए दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng T20 Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इस दिग्गज और युवा खिलाड़ी को मिलना चाहिए था मौका

बात करें जेम्स एंडरसन के बारे में तो उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अबतक 158 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 295 पारियों में 26.5 की एवरेज से 611 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 30 बार पांच और 27 बार चार विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में उंनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन खर्च कर सात विकेट है.

इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 194 वनडे मैच खेलते हुए 191 पारियों में 29.2 की एवरेज से 269 और 19 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 19 पारियों में 30.7 की एवरेज से 18 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs SL W, Women's Asia Cup 2026 Final Match Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल में आज होगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी-20 मुकाबले का लाइव लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Live Streaming: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल मुकाबले में आज होगा महामुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला आज, कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी