जिम में Rishabh Pant ने मारी गजब की बैक फ्लिप, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा एवं चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी एवं चार मार्च से आठ मार्च के बीच क्रमश: अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबलों के लिए दोने टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही हैं.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Instagram/rishabpant)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा एवं चौथा मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी एवं चार मार्च से आठ मार्च के बीच क्रमश: अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. आगामी मुकाबलों के लिए दोने टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद में जमकर पसीना बहा रही हैं. इस दौरान भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो अपलोड की है. इस वीडियो में वह बैक फ्लिप मारते हुए नजर आ रहे हैं.

इससे पहले वह एक्सरसाइज के दौरान जिम में स्पाइडरमैन बनकर चहलकदमी करते हुए देखे गए थे. पंत के इस वीडियो को टीम इंडिया के उभरते स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test 2021: ऋषभ पंत का जवाब नहीं, पलक झपकते ही डैन लॉरेंस को लौटाया पवेलियन, अश्विन भी रह गए सन्न..देखें Video

बता दें कि ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विकेट के पीछे ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान 'स्पाइडरमैन स्पाइडरमैन, तूने चुराया मेरे दिल का चैन' गाते हुए सुना गया था. पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था. पंत के इस वीडियो को आईसीसी (ICC) ने भी शेयर किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड