Ind vs Eng 3rd Test 2021: अहमदाबाद में भारतीय स्पिनरों का कहर, पूरी इंग्लिश टीम 112 रन पर हुई ऑल आउट

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मेहमान टीम इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मेहमान टीम इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (Zak Crawley) ने 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. क्राउली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 84 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए.

जैक क्राउली के अलावा इंग्लैंड के लिए पहली पारी में डॉम सिबली ने सात गेंद में शून्य, जॉनी बेयरस्टो ने नौ गेंद में शून्य, कप्तान जोए रूट ने 37 गेंद में दो चौके की मदद से 17, उपकप्तान बेन स्टोक्स ने 24 गेंद में एक चौका की मदद से छह, ओली पोप ने 12 गेंद में एक, विकेटकीपर खिलाड़ी बेन फोक्स ने 58 गेंद में एक चौका की मदद से 12, जोफ्रा आर्चर ने 18 गेंद में दो चौके की मदद से 12, जैक लीच ने 14 गेंद में तीन, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 29 गेंद में तीन और जेम्स एंडरसन तीन गेंद में बिना खाता खोले नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test 2021: 100वें टेस्ट मुकाबले में Ishant Sharma का जलवा, टेस्ट क्रिकेट में इस दिग्गज तेज गेंदबाज का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारत के लिए पहली पारी में फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 21.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 38 रन खर्च कर सर्वाधिक छह सफलता प्राप्त की. पटेल ने जैक क्रॉउली, जॉनी बेयरस्टो, उपकप्तान बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन फोक्स को अपना शिकार बनाया.

पटेल के अलावा टीम के लिए अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन विकेट चटकाए. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट समेत ओली पोप और जैक लीच को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टीम के लिए इशांत शर्मा ने अपने 100वें मुकाबले में एक सफलता प्राप्त की. उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड