Ind vs Eng 2nd Test 2021: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जवाब नहीं, भारत के 66 साल पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को 329 रनों पर ढेर कर दिया. इस दौरान मेहमान टीम की तरफ से काफी कसी हुई गेंदबाजी की गई. इंग्लैंड ने गेंदबाजी के दौरान एक भी एक्स्ट्रा रन नहीं दिए. इसके साथ उन्होंने भारत द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए 66 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को 329 रनों पर ढेर कर दिया. इस दौरान मेहमान टीम की तरफ से काफी कसी हुई गेंदबाजी की गई. इंग्लैंड ने गेंदबाजी के दौरान एक भी एक्स्ट्रा रन नहीं दिए. इसके साथ उन्होंने भारत द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए 66 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम से पहले यह खास रिकॉर्ड भारतीय टीम के पास 66 साल तक रहा. टीम इंडिया (Team India) ने साल 1955 में पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) खिलाफ लाहौर टेस्ट के दौरान एक भी अतिरिक्त रन खर्च नहीं किए थे. इस मुकाबले में मेजबान टीम पाकिस्तान ने पहली पारी में कुल 328 रन बनाए थे. इस दौरान ये सभी रन मेजबान टीम के बल्ले से निकले थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd Test 2021: दूसरे टेस्ट मैच को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, 157 रन पर ढेर होगी इंग्लैंड, टी सेशन के बाद दुबारा बल्लेबाजी करेगा भारत

बता दें कि क्रिकेट के मैदान में यह पहला मौका नहीं है जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एक भी अतिरिक्त रन खर्च नहीं किए हैं. 90 साल पहले भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया था.

साल 1931 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बिना एक्स्ट्रा के 130.4 ओवर तक गेंदबाजी की थी. दक्षिण अफ्रीका ने उस पारी में 252 रन बनाए थे. उससे भी पहले 1892 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना अतिरिक्त रन के मेलबर्न टेस्ट में 191.5 ओवर डाले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी