IND vs ENG, 2nd T20I Match 1st Inning Scorecard: दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दिया 166 रनों का लक्ष्य, जोस बटलर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd T20I 2025 Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त करना चाहेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. IND vs ENG, 2nd T20I Match Live Score Update: इंग्लैंड की टीम का आठवां विकेट गिरा, ब्रायडन कार्स 31 रन बनाकर लौटे पवेलियन
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
Innings Break!
Another fine bowling display from #TeamIndia 👏👏
England have set a 🎯 of 1⃣6⃣6⃣
Scorecard ▶️ https://t.co/6RwYIFWg7i#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/nGGmdVEU3s
— BCCI (@BCCI) January 25, 2025
इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 45 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान जोस बटलर ने 30 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. जोस बटलर के अलावा ब्रायडन कार्स ने 31 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के अलावा अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

