Ind vs Eng 2nd T20I 2021: दूसरे T20 मुकाबले में विराट कोहली, ईशान किशन समेत कई खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड, यहां पढ़ें सब एक नजर में

टीम इंडिया ने दूसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड क्रिकेट को 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अपने डेब्यू T20 मुकाबले में 56 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 2nd T20I Match 2021: टीम इंडिया ने दूसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम इंग्लैंड क्रिकेट को 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. इंग्लैंड द्वारा दिए गए 165 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू T20 मुकाबले में 56 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली. किशन के अलावा टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 73 रन बनाए. कोहली ने अपनी इस उम्दा अर्धशतकीय पारी के दौरान 49 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के लगाए. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड बनें जो इस प्रकार हैं-

- भारतीय कप्तान विराट कोहली T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल (2839) और रोहित शर्मा (2773) का नाम आता है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd T20I 2021: अहमदाबाद में विराट कोहली और ईशान किशन की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

- विराट कोहली दूसरे T20 मुकाबले में 73 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि उनके T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का यह 26वां अर्धशतक है.

- ईशान किशन ने आज अपने डेब्यू T20 मुकाबले में महज 32 गेंद में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही वह देश के लिए डेब्यू T20 मैच में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. किशन से पहले अजिंक्य रहाणे ने यह खास उपलब्धि हासिल की थी.

- जेसन रॉय ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट (984) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (982) को पीछे छोड़ दिया है. रॉय ने नाम T20 क्रिकेट में अब 985 रन दर्ज है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd T20I 2021: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम, बतौर कप्तान 12000 रन बनाने वाले बनें दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

- इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान (976) और यूएई के शमन अनवर (971) को पीछे छोड़ा है. बेयरस्टो के नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 978 रन दर्ज है.

- युजवेंद्र चहल ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर को पीछे छोड़ दिया है. सेंटनर के नाम T20 क्रिकेट में 60 विकेट दर्ज हैं. वहीं चहल के नाम अब 61 विकेट हो गए हैं.

- इसके अलावा इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने वेस्टइंडीज के करिश्माई स्पिनर सुनील नारायण को पीछे छोड़े है. नारायण ने T20 क्रिकेट में 52 विकेट चटकाए हैं. वहीं राशिद के नाम अब 53 विकेट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd T20I 2021: सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मिला टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका, यहां पढ़ें कैसा रहा है दोनों खिलाडियों का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

बता दें अपने डेब्यू मुकाबले में 56 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया है. किशन ने अपनी इस बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\