Ind vs Eng 2nd T20I 2021: टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी, जीत के लिए मिला 165 रनों का लक्ष्य

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. टीम के लिए दूसरे T20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 2nd T20 Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. टीम के लिए दूसरे T20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली. हालांकि वह अपने छठवें T20 इंटरनेशनल अर्धशतक से एक बार भी चूक गए. रॉय ने अपनी इस उम्दा पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए.

जेसन रॉय के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर ने एक गेंद में शून्य, डेविड मलान ने 23 गेंद में चार चौके की मदद से 24, जॉनी बेयरस्टो ने 15 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 20, कप्तान इयॉन मोर्गन ने 20 गेंद में चार चौके की मदद से 28, ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 21 गेंद में एक चौका की मदद से 24, सैम कुरेन ने पांच गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद छह रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd T20I 2021: सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मिला टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका, यहां पढ़ें कैसा रहा है दोनों खिलाडियों का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

भारत के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. सुंदर ने मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया. सुंदर के अलावा टीम के लिए  शार्दुल ठाकुर ने भी दो विकेट चटकाए, हालांकि वह काफी महंगे रहे. इन खिलाड़ियों के अलावा  भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड