Ind vs Eng 2nd ODI: 8 छक्के खाने के बाद कुलदीप यादव ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

26 वर्षीय कुलदीप अपनी गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. अपने 10 ओवर के स्पेल उन्होंने कुल में 84 रन लुटा डाले। इन 10 ओवरों में कुलदीप को कुल 8 बड़े-बड़े छक्के पड़े. किसी भी भारतीय गेंदबाजों द्वारा एक वनडे में दिया गया सबसे अधिक छक्के हैं.

कुलदीप यादव ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड (Photo credit: PTI)

पुणे: शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड (India vs England) ने भारत को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और बेन स्टोक (Ben Stokes) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने बड़ी जीत हासिल की. इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की जम कर पिटाई हुई. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया.  Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की विस्फोट बल्लेबाजी, इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

26 वर्षीय कुलदीप अपनी गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. अपने 10 ओवर के स्पेल उन्होंने कुल में 84 रन लुटा डाले। इन 10 ओवरों में कुलदीप को कुल 8 बड़े-बड़े छक्के पड़े. किसी भी भारतीय गेंदबाजों द्वारा एक वनडे में दिया गया सबसे अधिक छक्के हैं. इस दौरान कुलदीप को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

कुलदीप यादव को इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने 33वें ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए और उस ओवर में कुल 20 रन जोड़े. कुलदीप की गेंदों पर स्टोक्स ने 4, जॉनी बेयरस्टो ने 3 और जेसन रॉय ने एक छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.

बता दें कि कुलदीप ने भारत के ही पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है. विनय कुमार ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही पारी में 7 छक्के खाए थे. कुलदीप मिडिल ओवर्स में संघर्ष करते नजर आए. कुलदीप इस सीरीज का पहला मैच खेल रहे थे. अब विराट के सामने तीसरे और फाइनल वनडे में कुलदीप का विकल्प ढूंढ़ना पड़ेगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार को पुणे में खेला जाएगा। तीसरे वनडे में भारतीय टीम  बदलाव हो सकते है. कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. वहीं क्रुणाल पांड्या को भी तीसरे वनडे में रेस्ट दिया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

\