Ind vs Eng 1st Day 1: रूट के शतक से इंग्लैंड का स्कोर 263/3, पहले दिन का खेल खत्म

रूट के शतक से इंग्लैंड का स्कोर 263/3, पहले दिन का खेल खत्म

जो रूट (Photo Credit: Twitter)

Ind vs Eng 1st Day 1:: अपना 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जोए रूट के लगातार तीसरे शतक और डोमिनिक सिब्ले की दमदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पहले सत्र में दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं खोया, जबकि तीसरे और अंतिम सत्र में उसने केवल एक विकेट गंवाया.  इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 263 रनों के साथ पहले दिन का खेल समाप्त किया.

स्टंप्स के समय रूट 197 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद लौटे.  सिब्ले ने 286 गेंदों पर 12 चौकों के सहारे 87 रन बनाए.  दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी हुई. विशाल होती जा रही इस साझेदारी को बुमराह ने सिब्ले को पगबाधा आउट करके तोड़ा। सिब्ले के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. यह भी पढ़े: Ind vs Eng 1st Test 2021: ये काम कर कोहली ने जीता पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस का दिल, आप भी करेंगे सलाम

रूट का यह अब तक का 20वां और इस साल तीसरा शतक है जबकि सिब्ले ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया. रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं.

रूट साथ ही पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है। रूट के टेस्ट करियर का यह अब तक का 20वां और इस साल का तीसरा शतक है।भारत की ओर से बुमराह को दो और अश्विन को एक सफलता मिली है, जबकि अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम को अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है.

इससे पहले, इंग्लैंड ने पहले दिन की शुरुआत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए की। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के ओपनरों-रोरी बर्न्‍स और डोमिनिक सिब्ले ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई।ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजों को मदद कर रही पिच पर दोनों बिना किसी नुकसान के पहला सत्र निकाल देंगे, लेकिन लंच से कुछ ही समय पहले रविचंद्रन अश्विन ने बर्न्‍स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

बर्न्‍स 33 के निजी योग पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए.  60 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाने वाले बर्न्‍स ने सिब्ले के साथ 63 रनों की साझेदारी की। बर्न्‍स का स्थान लेने आए डेनिएल लॉरेंस (0) को जसप्रीत बुमराह ने अधिक देर नहीं टिकने दिया। सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर लॉरेंस पगबाधा आउट हुए। अपना कुल 18वां और भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे बुमराह ने लॉरेंस के रूप में घर में पहला शिकार किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड