क्रिकेट

Ind vs Eng 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए 381 रनों की जरूरत

भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अभी भी 381 रनों की जरूत है. पांचवें दिन उसके पास कम से कम 90 ओवर होंगे.

Ind vs Eng 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए 381 रनों की जरूरत
शुभमन गिल (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अभी भी 381 रनों की जरूत है. पांचवें दिन उसके पास कम से कम 90 ओवर होंगे. दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 12 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

पुजारा ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है जबकि गिल ने 35 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं. भारत ने चौथे दिन के अंतिम पहर में कुल 13 ओवर का सामना किया. भारत ने रोहित शर्मा (12) का विकेट गंवाया है. रोहित को जैक लीच ने बोल्ड किया. उस समय भारत का स्कोर 25 रन था. इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन (61 रन पर छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 178 रन पर समेट दी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल समाप्त, मैच के दौरान बनें ये बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रनों का स्कोर बनाया था जबकि उसने भारत को उसकी पहली पारी में 337 रन पर आलआउट करके 241 रनों की बढ़त ले ली थी और अब उसने इस मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान जोए रूट ने सर्वाधिक 40, ओली पोप ने 28, डॉमिनीक बेस ने 25, डेनियल लॉरेंस ने 18 और डॉमिनीक सिब्ले ने 16 रन बनाए. भारत के लिए अश्विन के छह विकेटों के अलावा शाहबाज नदीम ने दो और इशांत शर्मा तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).