Ind vs Eng 1st Test 2021: इंग्लैंड ने खड़ा किया 578 रनों का विशाल स्कोर

कप्तान जोए रूट (218) के पांचवें दोहरे शतक और डॉमिनीक सिब्ले (87) तथा बेन स्टोक्स (82) के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credits: Getty Image)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: कप्तान जोए रूट (218) के पांचवें दोहरे शतक और डॉमिनीक सिब्ले (87) तथा बेन स्टोक्स (82) के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया. इंग्लैंड ने अपने शनिवार के स्कोर आठ विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 190.1 ओवर में 578 रनों पर ऑलआउट हो गई. डोमिनिक बैस ने 28 और जैक लीच ने अपनी पारी को छह रन से आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. बैस 567 के स्कोर पर आउट हुए. उन्हें बुराराह ने पगबाधा आउट किया. बैस ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए.

इंग्लैंड का अंतिम विकेट जेम्स एंडरसन के रूप में 578 के स्कोर पर गिरा. एंडरसन को अश्विन को बोल्ड किया. एंडरसन ने 12 गेंदों पर एक रन बनाया. जैक लीग 57 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे. रूट ने 377 गेंदों पर 19 चौके और दो छक्का लगाया. सिब्ले ने 286 गेंदों पर 12 चौके लगाए. स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए. उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 33, डैनियल लॉरेंस ने 0, ओली पोप ने 34, जोस बटलर ने 30, डॉमिनीक बैस ने 34 और जोफरा आर्चर ने 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: भारत को हराने के लिए इंग्लैंड का यह स्टार खिलाड़ी सब कुछ करने को है तैयार

भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 52 रन पर दो विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 84 रन पर तीन विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 146 रन पर तीन विकेट और अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम ने 167 रन पर दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\