IND vs ENG 1st T20I 2026: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20 मुकाबला, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक गए बेकार

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 18 जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी.

IND vs ENG 1st T20I 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई 2026 को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. भारत की पारी समाप्त होने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते एक भी गेंद इंग्लैंड की पारी में नहीं फेंकी जा सकी और मैच बेनतीजा घोषित कर दिया गया. India vs England 1st T20I Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारत ने बनाए 189 रन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारत को शुरुआती झटके दिए. टीम इंडिया ने महज 6 रन के स्कोर पर संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई.

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर उनका पहला अर्धशतक भी रहा.

अंत में शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन की तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए.

इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन

इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं सैम करन ने भी एक महत्वपूर्ण विकेट लेकर अभिषेक शर्मा की शानदार पारी का अंत किया.

अब मैनचेस्टर में होगा दूसरा मुकाबला

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली सीरीज हार के बाद वापसी की कोशिश में है. वहीं हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 18 जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड