IND vs ENG 198 Run Stand: जब 10वें नंबर की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिलकर जोड़े 198 रन और बदल दी मैच की कहानी

साल 2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जो रूट और जेम्स एंडरसन ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 198 रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया था. भारत की पहली पारी 457 रन पर खत्म हुई थी, जिसमें मुरली विजय (146) और एमएस धोनी (82) ने अहम योगदान दिया.

Photo Credits: @ABP Nadu-X (formerly Twitter)

IND vs ENG 198 Run Stand:  क्रिकेट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला गया था. इसके बाद से दोनों देश कुल 137 टेस्ट खेल चुके हैं. क्रिकेट इतिहास में बहुत ही कम मौकों पर 10वें नंबर की जोड़ी के बीच 150+ रन की साझेदारी देखने को मिली है, लेकिन क्या आप उस मुकाबले के बारे में जानते हैं, जिसमें जो रूट ने जेम्स एंडरसन के साथ 10वें विकेट के लिए 198 रन जड़ दिए थे. यह मैच साल 2014 में 9-13 जुलाई के बीच खेला गया था. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 457 रन लगा दिए.

टीम इंडिया की ओर से मुरली विजय ने 146 रन जड़े, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 82 रन की पारी खेली. इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 58 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 496 रन जड़कर बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड की टीम 298 के स्कोर तक अपने नौ विकेट गंवा चुकी थी. यहां से लगा कि भारत, इंग्लैंड को जल्द समेटकर मैच अपनी पकड़ में ला सकता है, लेकिन जो रूट (154 नाबाद) ने जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर 'माही एंड कंपनी' के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 323 गेंदों में 198 रन की पार्टनरशिप हुई. यह भी पढ़े: West Indies vs Australia, 2nd Test Match 2025: स्टीव स्मिथ ने दी चोट से उबरने की खुशखबरी, बताया कब तक हो जाएंगे पूरी तरह फिट और खेलने के लिए तैयार

इस साझेदारी के दौरान जेम्स एंडरसन ने 130 गेंदों में 81, जबकि जो रूट ने 193 गेंदों में 104 रन जुटाए। जो रूट-जेम्स एंडरसन की इस पार्टनरशिप ने मैच को ड्रॉ की ओर धकेल दिया था. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 391/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें स्टुअर्ट बिन्नी (78), भुवनेश्वर कुमार (63) और चेतेश्वर पुजारा (55) ने अर्धशतक जड़े. मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बात की जाए, तो केविन पीटरसन और इयान बेल की जोड़ी नंबर-1 पर है. इन्होंने अगस्त 2011 में द ओवल में तीसरे विकेट के लिए 350 रन जोड़े थे. इंग्लैंड ने यह मैच पारी और आठ रन से अपने नाम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan Test Stats At Edgbaston: टेस्ट क्रिकेट में एजबेस्टन के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी