India vs Bangladesh: बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम, खेले जाएंगे 2 टेस्ट और 3 वनडे मैच

टीम इंडिया अगले साल पड़ोसी देश बांग्लादेश का दौरा करेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट क्रिकेट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 2021-23 के बीच होने वाले मैचों के टीवी अधिकार मार्केटिंग एजेंसी बैन टेक को बीडीटी 161.5 करोड़ (लगभग 19.07 मिलियन डॉलर) की कथित कीमत पर बेचे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 18 मई: टीम इंडिया (Team India) अगले साल पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) का दौरा करेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट क्रिकेट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने हाल ही में 2021-23 के बीच होने वाले मैचों के टीवी अधिकार मार्केटिंग एजेंसी बैन टेक को बीडीटी 161.5 करोड़ (लगभग 19.07 मिलियन डॉलर) की कथित कीमत पर बेचे हैं.

इस डील में बताया गया है कि 2021-23 के बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने हैं. इसके अलावा टीम को जनवरी 2023 तक श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज का दौरा करना है.

यह भी पढ़ें- India Tour of England 2021: मैच से पहले सख्त पाबंदी, 24 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेंगे भारतीय खिलाड़ी

बात करें भारतीय टीम की तो टीम इंडिया मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जानें वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल मुकाबले के लिए व्यस्त है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अगले माह 18 जून से 22 जून के बीच साउथम्प्टन (Southampton) के हैम्पशायर बाउल स्टेडियम (एजिस बाउल) में खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त को नॉटिंघम में शुरू होगी. वहीं दूसरा 12 अगस्त से लॉर्ड्स, तीसरा 25 अगस्त से लीड्स, चौथा टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर 2 सितंबर से होगा और पांचवां एवं आखिरी टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 10 सितंबर से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\