IND vs BAN ICC U19 Womens T20 WC 2025 Scorecard: बांग्लादेश ने भारत को 65 रनों का टारगेट, वैष्णवी शर्मा ने चटकाई 3 विकेट, देखें स्कोरकार्ड
आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 6वां मैच आज यानी 26 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
Indian Womens Under 19 National Cricket Team vs Bangladesh Womens Under 19 National Cricket Team: आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का सुपर सिक्स 6वां मैच आज यानी 26 जनवरी को भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच भारतीय टीम की ओर से एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी. बांग्लादेश की ओर से कप्तान सुमैया अख्तर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाई.
यह भी पढें: गेरहार्ड इरास्मस को ICC पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया, लगातार दूसरे साल जीता यह अवार्ड
इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी. जन्नतुल मौआ 14 रन, आफ़िया आशिमा 7 रन और सुमैया अख्तर ने 5 रन योगदान दी. दूसरी ओर, भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने फिर एक बार शानदार गेंदबाजी की. वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाई. जबकि शबनम शकील ने 1 विकेट, जोशीता वी जे 1 विकेट और गोंगाडी त्रिशा को 1 विकेट मिला.
फिलहाल टीम इंडिया को सुपर 6 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए 65 रनों की जरुरत है. भारतीय टीम यह जीत हासिल करते ही ग्रुप 1 में शीर्ष स्थान पर भी आ सकती हैं. जबकि बांग्लादेश की टीम भारत को गेंदबाजी में एक कड़ी चुनौती देंगे चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

