Ind vs Ban, CWC 2019: बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने भारत के खिलाफ अपनी टीम को दिया जीत का मंत्र

मशरेफ 2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के नायक बनकर उभरे थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे.

मशरफे मुर्तजा (Photo Credits: IANS)

बर्मिंघम: बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा चाहते हैं कि आईसीसी विश्व कप में टीम के भाग्य का फैसला करने वाले भारत के खिलाफ मैच में उनके खिलाड़ी शांतचित रहें.

मशरेफ 2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की जीत के नायक बनकर उभरे थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे. मशरेफ ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह जरूरी है कि खिलाड़ी धैर्य रखें. इस मैच का हाइप ऐसा है कि खिलाड़ियों के लिए धैर्य बरकरार रखना मुश्किल हो जाता है. यह जरूरी है कि हम मैदान पर अपने काम को ठीक से करें. शुरूआत में धैर्य रखना जरूरी है। यह जरूरी है कि हम बाहरी दबाव से दूर रहें.’’ पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश के मैचों में प्रशंसकों का जोश चरम पर होता है जिसमें सोशल मीडिया के जरिये दोनों देशों के प्रशंसक एक दूसरे को भद्दी प्रतिक्रियाएं देते हैं.

मशरेफ ने हालांकि प्रशंसकों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि सोशल मीडिया पर बातचीत से हमें कोई फायदा होगा. हम उससे दूर रहना चाहते हैं. अगर हम अच्छा खेले और जीतने में सफल रहे तो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी. ’’

भारत के खिलाफ 2007 में मिली जीत के बारे में पूछे जाने पर मशरेफ ने कहा कि उस मैच में कप्तान हबीबुल बशर की सलाह से उन्हें काफी फायदा हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है कि वह अच्छी यादें हैं. 2007 की बात करें तो सुमोन भाई (बशर) ने मेरा मार्गदर्शन किया था.’’

मुर्तजा को उम्मीद है कि मुस्ताफिजुर रहमान एक बार फिर भारत को मुश्किल में डालेंगे. विश्व कप में अब तक 10 विकेट लेने वाले मुस्ताफिजुर का भारत के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Streaming In India: भारत अंडर19 बनाम बांग्लादेश अंडर19 के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\