IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, बांग्लादेश के खिलाफ मचा सकते हैं कोहराम
टीम इंडिया का रिकॉर्ड टेस्ट में टीम बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन है और वह उस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की उम्मीद से कल मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया के पास दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा नहीं होंगे, लेकिन केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 22 दिसंबर से खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. कल से शुरू होने वाले पहले मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं. वहीं, विराट कोहली (Virat कोहली) का भी रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा हैं. दूसरे टेस्ट मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान केएल राहुल तेज गेंदबाजों में उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और ऑल राउंडर शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतनी होगी. फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे हैं. IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा-आर अश्विन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में कपिल देव और सचिन तेंदुलकर को छोड़ देंगे पीछे
इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें
केएल राहुल
टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई हैं. ऐसे में केएल राहुल के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. अगर केएल राहुल की अगुआई वाली टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिनप का फाइनल खेलना है तो उन्हें सभी मैच जीतने जरूरी हैं. ऐसे में केएल राहुल पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में 23 रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान केएल राहुल से काफी उम्मीदें होंगी.
विराट कोहली
विराट कोहली के आंकड़े नजर डालें तो, विराट कोहली का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में जमकर कोहराम मचाया है. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में 412 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का एवरेज 78.40 जबकि स्ट्राइक रेट 77.78 का रहा है. टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर 204 रन है. इसके अलावा किंग कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 शतक जड़ा है. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोहली ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं. 103 टेस्ट मैचों में 49.69 की औसत और 55.69 के एवरेज से विराट कोहली ने 8094 रन बनाए हैं.
आर अश्विन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंद से कोई खास कमाल नहीं किया. पहले टेस्ट में अश्विन ने महज एक विकेट ही चटका पाए थे. लेकिन अगर अश्विन दूसरे टेस्ट में 7 विकेट चटका लेते हैं, तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का एक अनोखा रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 443 विकेट हासिल कर चुके स्टार गेंदबाज आर अश्विन अगर बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट और चटका देते हैं, तो वह अनिल कुंबले को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच देंगे. दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट चटकाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. अनिल कुंबले ने 93 टेस्ट मैचों में 450 विकेट हासिल किए हैं. आर अश्विन के एक नाम अभी 87 टेस्ट मैचों में 443 विकेट दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

