IND vs BAN, 1st Test: पहले टेस्ट में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मुकाबला कल यानी 14 दिसंबर से खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार हैं. पहले टेस्ट में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया.

Ind vs Ban Test Series (Photo Credits: Twitter)

IND vs BAN 1st Test, Team India Playing 11: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कल यानी 14 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. वनडे सीरीज गंवाने वाली टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हराकर वनडे का बदला लेने के इरादे से कल मैदान में उतरेगी. हालांकि, पहले टेस्ट में टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरेगी. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे.

पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. ऐसे में अभिमन्यू ईश्ववरन को बेंच पर ही बैठना होगा. इसके बाद तीन नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चार नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. मिडल आर्डर की बात करें तो में पांच नंबर पर युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, छह नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का खेलना भी लगभग तय है. वहीं निचले क्रम में ऑफ स्पिनर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे. IND vs BAN, 1st Test: चटगांव में ऐसा है बांग्लादेश का रिकॉर्ड, टीम इंडिया उठा सकती है फायदा

तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश की पिचों पर स्पिनर्स के साथ साथ तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है. इसको ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया पहले टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है. ऐसे में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव तेज गेंदबाजी विभाग को संभालते नजर आ सकते हैं. वहीं, 12 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को बेंच पर ही बैठना होगा.

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडियन और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर के बीच चटगांव में खेला जाएगा। वहीं दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 22 से 26 दिसंबर के बीच ढाका मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस सुबह 9 बजे होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें