कल से शुरू होगा टेस्ट क्रिकेट का महा-मुकाबला, जानें दोनो टीमों के महत्वपूर्ण आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच कल एडिलेड में खेला जायेगा. भारत ने अपने पिछले दौरे (2018-19) पर ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दी थी, लेकिन इस बार की लड़ाई बराबरी की है. आइये जानें कि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है और क्या कहते हैं आंकड़े.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच कल एडिलेड में खेला जायेगा. भारत ने अपने पिछले दौरे (2018-19) पर ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में मात दी थी, लेकिन इस बार की लड़ाई बराबरी की है. आइये जानें कि टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है और क्या कहते हैं आंकड़े.

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीन पर ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन:

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक कुल 48 टेस्ट खेले हैं. इसमें भारत को सिर्फ सात टेस्ट मैचों में जीत मिली है, वहीं 29 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 12 टेस्ट ड्रा भी रहे हैं. भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक बार टेस्ट सीरीज जीती है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2018-19) पर कंगारू टीम को 2-1 से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भारत एशिया का इकलौता देश है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus Test Series: इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं सर्वाधिक अर्धशतक

टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट खेले गए हैं. इसमें 42 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को और 28 टेस्ट मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं 27 टेस्ट ड्रा रहे हैं, जबकि एक टेस्ट टाई भी रहा है. 1986 में चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट टाई रहा था.

एडिलेड में तीन शतक लगा चुके हैं विराट कोहली:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा, जो कि पिंक बॉल से खेला जायेगा. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एडिलेड का मैदान काफी भाता है. वह यहां तीन शतक लगा चुके हैं. एडिलेड में कोहली ने 71.83 की औसत से अबतक कुल 431 रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर के नाम है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड:

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 टेस्ट मैचों में 55.00 की औसत से कुल 3,630 रन बनाए हैं. वर्तमान क्रिकेटरों में चेतेश्वर पुजारा (1,622) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्तमान खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. स्मिथ के नाम भारत के खिलाफ 1,429 रन हैं.

किसने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट:

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने लिए हैं. ल्योन के नाम भारत के खिलाफ अब तक कुल 85 विकेट लिए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में ब्रेट ली (53 विकेट) का नाम आता हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test 2020-21: एडीलेड टेस्ट से पूर्व विराट कोहली ने इस खास रणनीति के साथ की प्रैक्टिस

वहीं भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने किया हैं: अश्विन ने कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में 77 विकेट झटके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12/198 रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड