IND vs AUS, WTC Final 2023: फाइनल मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरूआत करते नजर आ सकते हैं. 'द ओवल' के मैदान पर रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में शतक भी जड़ चुके हैं. शुभमन गिल साल 2021 के डब्लूटीसी फाइनल में भी टीम का हिस्सा थे. शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (World Test Championship Final 2023) का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच सात जून से खेला जाना है. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस महा मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करते नजर आएंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में रहेगी. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और ऑस्ट्रेलिया पहली बार डब्लूटीसी फाइनल खेलेगी.

भारत 2021-23 के डब्लूटीसी के दूसरे सीजन में दूसरे पायदान पर था. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं. जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी इस मैच में नजर नहीं आएंगे. Ravindra Jadeja Stats: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए हैं 85 विकेट; यहां देखें आंकड़े

रोहित शर्मा और शुभमन गिल कर सकते हैं पारी की शुरूआत

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरूआत करते नजर आ सकते हैं. 'द ओवल' के मैदान पर रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में शतक भी जड़ चुके हैं. शुभमन गिल साल 2021 के डब्लूटीसी फाइनल में भी टीम का हिस्सा थे. शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं.

ऐसा हो सकता है टीम का मध्यक्रम

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मध्यक्रम में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. चेतेश्वर पुजारा अभी चल रहे काउंटी चैंपियनशिप सीजन में जमकर रन बना रहे हैं और वह पिछले कुछ महीनों से इंग्लैंड में ही हैं. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में उम्दा प्रदर्शन किया था. अजिंक्य रहाणे को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में रखा गया है. चेतेश्वर पुजारा नंबर-3, विराट कोहली नंबर-4 और अजिंक्य रहाणे नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

विकेटकीपर को लेकर चल रही है कड़ी टक्कर

विकेटकीपर की जगह को लेकर केएस भरत और ईशान किशन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. केएस भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. वहीं, ईशान किशन अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनका आईपीएल 2023 अच्छा गया है.

इन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा का सातवें स्थान पर खेलना तय माना जा रहा है. वह इस समय गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आठवें पायदान के लिए अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.

3 तेज गेंदबाज आ सकते हैं नजर

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ उमेश यादव और जयदेव उनादकट में किसी एक को मौका मिल सकता है. उमेश यादव के पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है. चोटिल होने की वजह से जयदेव उनादकट आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो गए थे. उमेश की तेज गेंदबाजी ओवल की पिचों पर कारगर उपयोगी हो सकती है.

टीम इंडिया की संभावित एकादश

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड