IND vs AUS, World Cup 2023: कल होगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र
IND vs AUS: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होने वाला है. इस मैच में इन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों पर क्रिकेट फैन्स की सबसे ज्यादा नज़रें होंगी.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. टीम इंडिया (Team India) का पहला वर्ल्ड कप मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा. इस मैच का टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स को इंतजार है, क्योंकि इन दोनों टीमों को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है. अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती है तो अगले मैचों के लिए टीम का मनोबल काफी बढ़ जाएगा. उधर, ऑस्ट्रेलिया की टीम भी ऐसा ही सोच रही होगी. लिहाजा, इस मैच में इन दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर सभी फैन्स की कड़ी नज़रें होंगी. ICC ODI World Cup 2023: विश्व कप में कुछ नए रिकॉर्ड बना सकते हैं भारत के क्रिकेटर, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी सबकी निगाहें
इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें
विराट कोहली: कल के मुकाबले में फैन्स की नज़र विराट कोहली पर ज्यादा होंगी. विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से अपने पुराने फॉर्म में नज़र आए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप के इस पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर आग उगल सकता हैं. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वर्ल्ड कप मैच में विराट कितने रन बनाते हैं.
जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की है. जसप्रीत बुमराह ने वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है. जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी फॉर्म अच्छा लग रहा है. अगर जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारत का वर्ल्ड कप जीतना काफी आसान हो जाएगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन देखना काफी अहम होगा.
केएल राहुल: इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल एक अलग भूमिका में नज़र आने वाले हैं. इस बार केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे. लिहाजा, केवल राहुल के ऊपर विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी को संभालने की जिम्मेदारी होगी. मध्यक्रम में केएल राहुल का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. केएल राहुल ने पिछले कुछ पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह नंबर-4 और नंबर- 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, श्रेयस अय्यर पिछले कुछ महीनों से चोटिल थे, लेकिन वापसी करके हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज के एक मैच में शतक लगाकर उन्होंने अपने अच्छे फॉर्म का प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. श्रेयस अय्यर स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं, और चेन्नई के स्पिन ट्रैक पर एडम जैम्पा और ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ अय्यर की कड़ी टक्कर हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

