क्रिकेट

IND vs AUS Test Series: जानें टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का इतिहास, देखें दिलचस्प आंकड़े

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने में महज एक हफ्ते का ही समय बाकी है. दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आगाज 9 फरवरी से होगा. दोनों टीमें नागपुर टेस्ट में आमने-सामने होंगी. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जानें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का इतिहास, किस टीम ने कितनी बार मारी है बाजी और देखें दिलचस्प आंकड़े.

IND vs AUS Test Series: जानें टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का इतिहास, देखें दिलचस्प आंकड़े
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच होने वाली चार टेस्ट मैच की सीरीज (Test Series) का बेसब्री से इंतजार हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग (ICC Test Ranking) में पहले और दूसरे पायदान पर हैं. दोनों टीमों के बीच 9 फरवरी से 13 फरवरी तक सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर (Nagpur) में खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले से पहले चलिए देखते हैं कि दोनों टीमों से जुड़े कुछ ऐसे आंकड़ों जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी.

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का इतिहास

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1947-48 से 1991-92 के बीच 12 सीरीज के दौरान कुल 50 टेस्ट मैच खेले गए. इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नामकरण दो दिग्गजों (सुनील गावस्कर और एलन बॉर्डर) के नाम पर कर दिया गया. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला एडिशन साल 1996-97 में खेला गया था. IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस सीरीज का डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया है जिसने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करके लगातार तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. 023 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भी टीम इंडिया एक मजबूत स्क्वॉड की घोषणा की है.

अब तक खेले गए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के रिजल्ट

बता दें कि टीम इंडिया ने 9 बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की और कुल 25 टेस्ट में 16 जीते और पांच मुकाबले गवाएं हैं. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004-05 में महज एक बार इकलौती सीरीज को 2-1 से जीता था. दिसंबर 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने टीम इंडिया को भारतीय सरजमीं में किसी टेस्ट में हराया. उसे यह जीत 2016-17 सीरीज में पुणे में हुए मैच में 333 रन से जीत मिली थी.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक हुई सीरीज के परिणाम

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है. पहली टेस्ट सीरीज साल 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. ऑस्ट्रेलिया 12 सीरीज जीतकर टीम इंडिया से आगे है. वहीं, टीम इंडिया ने 14 टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की और वह 8-4 से आगे है जबकि दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीनों सीरीज पर कब्जा किया है, उसे 2016-17 में घरेलू सीरीज में कामयाबी मिली और 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया था.

हेड टू हेड आंकड़े

टेस्ट - 102

टीम इंडिया की जीत - 30

ऑस्ट्रेलिया की जीत - 43

ड्रॉ - 28

टाई - 1

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), डेविड वार्नर, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लायान, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).