क्रिकेट

Ind vs Aus Test Series 2020-21: टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं. उनके हाथ का स्कैन कराया गया है जिसमें हेयरलाइन फ्रेक्चर बताया गया है. शमी को भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद हाथ में लगी थी.

Ind vs Aus Test Series 2020-21: टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी (Photo Credit: Getty)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं. उनके हाथ का स्कैन कराया गया है जिसमें हेयरलाइन फ्रेक्चर बताया गया है. शमी को भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद हाथ में लगी थी. दर्द के कारण वह हाथ भी नहीं उठा पा रहे थे और इसी कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. उन्होंने फिर गेंदबाजी भी नहीं की थी. एक सूत्र ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि शमी सीरीज नहीं खेल पाएंगे." बीसीसीआई ने हालांकि शमी को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

भारत को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार मिली. इस हार से भी शर्मनाक बात यह रही कि भारत अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना सकी जो टेस्ट की एक पारी में उसका अब तक का न्यूनतम स्कोर है. नंबर-11 के बल्लेबाज शमी चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके और भारतीय पारी 36 रनों पर नौ विकेट पर ही समाप्त हो गई.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता कोर्ट में मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

अगर शमी सीरीज से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि ईशांत शर्मा पहले ही चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से शुरू होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).