IND vs AUS ODI Series 2023: मोहाली में कुछ ऐसा हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां देखें दिलचस्प आंकड़े

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में करीब 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आया है. दरअसल, दोनों टीमों ने 5 वनडे मैच मोहाली के इस मैदान पर खेला है, जिसमें टीम इंडिया ने महज 1 मुकाबला जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कुल 4 वनडे अपने नाम किए है.

IND vs AUS (Photo Credit: BCCI/X)

मुंबई: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) से पहले टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार यानी 22 सिंतबर को खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें मोहाली (Mohali) में आमने-सामने होगी. वहीं, इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पहुंच चुकी है. पहले 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई हैं. नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीसरे मैच में टीम के साथ जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया पूरी ताकत के साथ इस सीरीज में नजर आने वाली है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. How To Watch IND vs AUS ODI Series Live Streaming: 22 सितंबर से शुरू होगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त; जानें डिटेल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम में टीम इंडिया के वनडे रिकॉर्ड्स काफी बढ़िया है और आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे है. इस सीरीज से टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 की अपनी सारी तैयारियां भी पूरी कर लेगी.

मोहाली में टीम इंडिया के आंकड़ें

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाना है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना किया है. मोहाली में कई बार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे से भिड़ चुके है. शुक्रवार का होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.

देखें किन टीमों को दी मात

टीम इंडिया ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम में कुल 16 वनडे मैच खेले, जिसमें से 10 मुकाबलों में जीत और 6 में हार का मुंह देखना पड़ा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने पहली बार साल 1993 में वनडे खेला था. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीम को इस मैदान पर हराया है. वहीं एक बार फिर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मोहाली के रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में करीब 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आया है. दरअसल, दोनों टीमों ने 5 वनडे मैच मोहाली के इस मैदान पर खेला है, जिसमें टीम इंडिया ने महज 1 मुकाबला जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कुल 4 वनडे अपने नाम किए है. लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया की जीत इतनी आसान नहीं होने वाली हैं. टीम इंडिया लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड