IND vs AUS ODI Series 2023: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ खास उपलब्धि, तोड़ दिए वनडे इंटरनेशनल के ये बड़े रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों तूफानी पारी खेली. विराट कोहली ने 56 रन बनाए.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेली गई वनडे सीरीज (ODI Series) के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रहा है. राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. विराट कोहली (Virat Kohli) ने 56 रनों की पारी खेली. इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस दौरान वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई. इसमें विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल था. ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो इस बार भी टूटना मुश्किल

रोहित शर्मा ने पूरे किए 550 छक्के

राजकोट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए. रोहित शर्मा ने इसी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 551 छक्के पूरे कर लिए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं. क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के जमाए हैं.

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोटिंग का महारिकॉर्ड

इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 61 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया. अपने वनडे करियर के दौरान रिकी पोटिंग ने 112 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर करने का कारनामा किया था.

वहीं अब विराट कोहली अब 113 बार यह कारनामा कर चुके हैं. इस लिस्ट में पहले पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने 145 बार अपने करियर में 50 या उससे अधिक का स्कोर किया हैं. जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा हैं. कुमार संगकारा ने 118 बार यह कारनामा किया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहुंचे चौथे पायदान पर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉरमेट में बल्ला हमेशा जमकर रन बटोरता है. अब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. विराट कोहली के अब तक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2228 रन बनाए हैं और उन्होंने राजकोट वनडे में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया हैं.

विवियन रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2187 रन बनाए थे. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3077 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\