IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy 2024-25: पिंक बॉल टेस्ट में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें रोहित शर्मा एंड कंपनी के आंकड़े
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिंक बॉल से अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि, महज 1 में हार मिली है. चलिए डे-नाईट टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड के (Adelaide) एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 295 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में टीम इंडिया का मनोबल काफी बढ़ा हुआ हैं. टीम इंडिया ने साल 2017 से ही बॉर्डर-गावस्कर को अपने कब्जे में रखा है. वे इस परंपरा को जारी रखना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे. IND vs AUS 2nd Test 2024: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट से जोश हेज़लवुड हुए बाहर, सीन एबट और ब्रेंडन डॉगेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल के मैदान पर पिंक बॉल से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिंक बॉल से अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि, महज 1 में हार मिली है. चलिए डे-नाईट टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
भारत ने पिंक बॉल से जीते हैं 3 टेस्ट
बता दें कि टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मैच पिंक बॉल से खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 3 में जीत और सिर्फ 1 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया को पिंक बॉल से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया ने इन मैचों में सबसे ज्यादा स्कोर 347/9 (पारी घोषित बनाम बांग्लादेश, 2019) बनाया था. जबकि, सबसे कम स्कोर 36/10 रन साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. यह टीम इंडिया का टेस्ट इतिहास में सबसे कम स्कोर भी है.
विराट कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक टीम इंडिया के सभी 4 डे-नाईट टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान विराट कोहली ने 6 पारियों में 46.16 की औसत के साथ 277 रन बनाए हैं. पिंक बॉल टेस्ट में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा हैं. टीम इंडिया ने 3 पिंक बॉल मैचों में 43.25 की औसत से 173 रन बनाए हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर ने इकलौते पिंक बॉल टेस्ट में 155 रन बनाए हैं.
पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली पिंक बॉल टेस्ट में एक शतक भी लगा चुके हैं. विराट कोहली ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था. पिंक बॉल से विराट कोहली टेस्ट शतक लगाने वाले पहले और फिलहाल इकलौते भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं. विराट कोहली ने बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ उस मुकाबले में 194 गेंदों में 136 रन की पारी खेली थी. विराट कोहली के शतक की मदद से टीम इंडिया ने वो मैच पारी और 46 रन से जीता था.
इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
टीम इंडिया दिग्गज आर अश्विन ने 4 पिंक बॉल टेस्ट खेले हैं, जिसमें 13.83 की उम्दा औसत के साथ 18 विकेट लिए हैं. आर अश्विन के अलावा अक्षर पटेल ने सिर्फ 2 मैचों में 9.14 की जोरदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि, उमेश यादव का भी डे-नाईट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन रहा है. उमेश यादव ने 2 मैचों में 15.54 की औसत के साथ 11 विकेट लिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

