IND vs AUS 4th Test: एक और इतिहास रचने के बेहद करीब विराट कोहली, इतने रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ समेत इन दिग्गजों की खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट की चौथी पारी में 26 बार बल्लेबाजी करते हुए 47.09 की शानदार औसत से 989 रन बनाए हैं. विराट कोहली टेस्ट मैच की चौथी पारी में 11 रन बनाते ही 1 हजार रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले विराट कोहली पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

Virat Kohli (Photo: Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 9 मार्च से खेले जा रहे अहमदाबाद (Ahmedabad) टेस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए स्पेशल हो सकता है. इस मुकाबले में विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. हाल में विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में 25 हजार रन पूरे करते हुए इतिहास रचा था. अब वह 11 रन बनाते ही एक और नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा लेंगे.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट की चौथी पारी में 26 बार बल्लेबाजी करते हुए 47.09 की शानदार औसत से 989 रन बनाए हैं. विराट कोहली टेस्ट मैच की चौथी पारी में 11 रन बनाते ही 1 हजार रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले विराट कोहली पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. IND vs AUS 4th Test: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में रचा इतिहास, पहली बार भारतीय टेस्ट क्रिकेट में हुआ ये बड़ा करिश्मा

इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं विराट कोहली

9 मार्च से खेले जा रहे अहमदाबाद टेस्ट की चौथी पारी में अगर विराट कोहली के बल्ले से 11 रन निकले तो वह महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, क्योंकि विराट कोहली से पहले ये दिग्गज टेस्ट की चौथी पारी में 1 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.

टेस्ट की चौथी पारी में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

सचिन तेंदुलकर- 1625

राहुल द्रविड़ 1575

सुनील गावस्कर 1398

वीवीएस लक्ष्मण- 1095

विराट कोहली- 989

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब तक 106 टेस्ट खेल चुके हैं. 180 पारियों में विराट कोहली ने 8195 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का बैटिंग एवरेज 48.49 का है. टेस्ट में विराट कोहली के बल्ले से 27 शतक और 7 बार 200 रन निकले हैं. किंग कोहली के बल्ले से इस फॉर्मेट में 28 अर्धशतकीय पारी भी निकली हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 4 टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं. तीन मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट