Ind vs Aus 4th Test: अब ब्रिस्बेन में होगी कंगारूओं से भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को रहाणे दे सकते हैं मौका

हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में टीम प्रबंधन रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में जबकि ऋषभ पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में आजमा सकता है. भारत अंतिम टेस्ट के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के साथ भी जा सकता है.

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits PTI)

सिडनी, 12 जनवरी. हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में टीम प्रबंधन रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में जबकि ऋषभ पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में आजमा सकता है. भारत अंतिम टेस्ट के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के साथ भी जा सकता है.

विहारी, जडेजा और अश्विन से पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव और लोकेश राहुल चोटिल होकर स्वदेश लौट चुके हैं. विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट चुके हैं. इन सब की गैर मौजूदगी में भारत का लाइनअप सही नहीं लग रहा है. उपरीक्रम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर और कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे. लेकिन नंबर पांच पर कौन होगा, यह तय नहीं है. आमतौर पर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने वाले हनुमा को तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उनकी जगह पर पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. यह भी पढ़ें-Ind vs Aus 4th Test: ब्रिसबेन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है झटका, भारतीय गेंदबाजों को सताने वाले ये बल्लेबाज हो सकता है बाहर

नंबर पांच पर पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, उससे पंत नंबर पर ही एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं जबकि साहा नंबर पर छह पर खेल सकते हैं. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को कहर था कि भारत को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रनों की पारी खेलने वाले पंत को बतौर बल्लेबाज खेलाना चाहिए और रिद्धिमान साहा से विकेटकीपिंग करना चाहिए. पूर्व कप्तान ने कहा, " अगर वे (भारत) एक और बल्लेबाज को खेलाते हैं तो वे पांच नंबर पर अच्छा खेल सकते हैं। इससे पंत नंबर छह पर और साहा नंबर सात पर बल्लेबाजी कर सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उटलफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा; यहां देखें AUS बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\