IND vs AUS 4TH Test: अमहदाबाद टेस्ट में आर अश्विन बना सकते हैं ये अनोखा कीर्तिमान, इस मामले में अनिल कुंबले को छोड़ देंगे पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबद में खेले जाने चौथे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ गेंदबाज आर अश्विन एक अनोखा रिकॉर्ड बना सकते हैं. दरअसल, टीम इंडिया के घातक ऑफ स्पिनर आर अश्विन महान क्रिकेटर अनिल कुंबले का एक 'महारिकॉर्ड' तोड़ सकते हैं.
मुंबई: अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) एक ऐतिहासिक कारनामा कर सकते हैं. दरअसल, आर अश्विन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) का एक 'महारिकॉर्ड' ध्वस्त कर सकते हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में चौथा तीसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो वह टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी. WPL 2023, GG vs UPW Live Streaming: डब्लूपीएल के तीसरे मुकाबले में भिड़ेंगी यूपी वारियर्ज और गुजरात जायंट्स की टीम, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच
अनिल कुंबले का ये अनोखा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं आर अश्विन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले जैसे दिग्गज का एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक कमाल कर देंगे. टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन अगर तीसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 112 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से अभी सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का कारनामा पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 111 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अनिल कुंबले - 111 टेस्ट विकेट
आर अश्विन - 107 टेस्ट विकेट
हरभजन सिंह - 95 टेस्ट विकेट
अश्विन सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेकर बनाएंगे नया कीर्तिमान
इसके अलावा टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में अनिल कुंबले का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे. अब तक आर अश्विन भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 25 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. अश्विन इस मामले में अभी तक अनिल कुंबले की बराबरी पर हैं.
अनिल कुंबले ने भी भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुल 25 बार 5 विकेट हॉल लिए थे. अगर आर अश्विन इंदौर में एक बार फिर से 5 विकेट हॉल लेते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे. ऐसा करते ही अश्विन 26 बार पांच विकेट लेने वाले इतिहास के पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक 90 टेस्ट की 170 पारियों में 463 विकेट लिए हैं.
अपने देश में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज (टेस्ट)
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 45 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए
रंगना हेराथ (श्रीलंका) - 26 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए
अनिल कुंबले (टीम इंडिया) - 25 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए
आर अश्विन (टीम इंडिया) - 25 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 24 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

